BREAKING

Jaunpur News: अपना दल.एस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

अरशद हाशमी @ नया सवेरा 

मड़ियाहूँ, जौनपुर। अपना दल (एस) मछलीशहर जिला इकाई की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय मड़ियाहूँ में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माताबदल तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर. के. पटेल शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माताबदल तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग मिलकर पार्टी के विभिन्न मंचों की जिला कमेटियों को शीघ्र पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि जो जिला पंचायत सदस्य भावी प्रत्याशी के रूप में तैयारी कर रहे हैं, वे गांव-गांव में चौपाल लगाकर जनता के बीच जाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। साथ ही अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

विशिष्ट अतिथि मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांवों में चौपाल आयोजित कर लोगों को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों तथा केंद्रीय मंत्री बहन अनुप्रिया पटेल के विचारों और कार्यों की जानकारी दें। इससे आम जनता में पार्टी के प्रति विश्वास और समर्थन बढ़ेगा।

प्रदेश सचिव सुनील पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि बहन अनुप्रिया पटेल द्वारा संसद में उठाए गए जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब जनता को यह जानकारी मिलेगी कि पार्टी उनके अधिकारों और समस्याओं के लिए लगातार आवाज उठा रही है, तो निश्चित रूप से लोग पार्टी से जुड़ेंगे और संगठन को मजबूती मिलेगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने की। उन्होंने सभी विधानसभा अध्यक्षों की कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जल्द से जल्द अपनी-अपनी कमेटियों का गठन पूरा करें और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करें।

कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र पटेल ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष (बौद्धिक मंच) राजनाथ पटेल, जिला पंचायत सदस्य वरुण दुबे, ललई सरोज, सुनीता वर्मा, डॉ. रूद्र प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर पटेल, राम उजागिर मौर्या,सार्जन पटेल, दया पटेल,उदय प्रताप पटेल,अशोक पटेल,मुन्ना गुरु,अनिल पटेल,संजू पटेल, रेखा पाण्डेय, रोशनी सरोज, सभाजीत पटेल, सुधाकर पटेल, राजेश तिवारी, कन्हैयालाल पटेल, रवि गुप्ता, बचाऊ पटेल, पप्पू पटेल,तूफानी पटेल,नीरज पटेल, विजय पटेल, सुरेश पटेल,रवि पटेल, राहुल पटेल,रिंकू पटेल,मुकतेश्वर पटेल,अजीत पटेल,गुड़िया गौतम,चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें