Jaunpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में आए 66 मामलों में छह का निस्तारण
अरशद हाशमी @ नया सवेरा
मड़ियाहूं,जौनपुर। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का प्रयास, नतिनी ने कोतवाली में दी तहरीर
इस दौरान कुल 66 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से छह मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका जल्द निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी शिकायत में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
| विज्ञापन |
