BREAKING

Jaunpur News: बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का प्रयास, नतिनी ने कोतवाली में दी तहरीर

नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली के एक गांव में एक शर्मसार करने वाली घटना घटी है। एक गांव की बुजुर्ग महिला के साथ गाँव के ही बुजुर्ग पर दुष्कर्म करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की नातिन ने अपने गांव के ही एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष पर अपनी दादी से दुष्कर्म करने का प्रयास की तहरीर दी है। नातिन के अनुसार आरोपित बुजुर्ग शराब के नशे में था। वह घर में दादी को अकेला पाकर उनके साथ छेड़खानी करने लगा। वो तो गनीमत रही कि दादी के चिल्लाने पर हम सभी लोग मौके पर पहुंच गया। हम के पहुंचते ही मौके से आरोपित वृद्ध फरार हो गया। शुक्रवार को कोतवाली पहुंच आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक से बात की गई तो उन्होंने बताया बुजुर्ग महिला का मेडिकल करवाकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक को हिरासत में लेकर मामले बाबत पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: महाराष्ट्र को ट्रिलियन इकोनॉमी की ओर ले जाने वाला ऐतिहासिक बजट: विधायक

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें