BREAKING

Mumbai News: महाराष्ट्र को ट्रिलियन इकोनॉमी की ओर ले जाने वाला ऐतिहासिक बजट: विधायक

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा में पेश किया गया वर्ष 2026–27 का बजट किसानों को मजबूत बनाने वाला, उद्यमियों को प्रोत्साहित करने वाला, राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त करने वाला और युवाओं को रोजगार देने वाला बजट है। इस बजट के माध्यम से महाराष्ट्र जल्द ही एक ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान देगा। यह विश्वास बोरिवली के विधायक संजय उपाध्याय ने व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा वित्त मंत्री के रूप में प्रस्तुत यह बजट समाज के हर वर्ग को कुछ न कुछ देने वाला है। केंद्र में मौजूद भाजपा सरकार के साथ बेहतर समन्वय बनाकर केंद्र की कई योजनाओं को महाराष्ट्र में लागू करते हुए राज्य को समृद्ध और विकसित बनाने की दिशा में यह मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने वाला एक और महत्वपूर्ण कदम है। विधायक संजय उपाध्याय ने यह भी विश्वास जताया कि यह बजट गरीब और अमीर के बीच की खाई को कम करते हुए अंत्योदय के सपने को साकार करने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें | Poetry: हेडाईन......हेडाईन.....!

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें