BREAKING

Jaunpur News: सीआरओ ने कैंप लगाकर समस्या समाधान का दिया आश्वासन

नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। तहसील क्षेत्र की दर्जनों गांवों की मुसहर बस्ती की महिलाओं ने जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड में हो रही दिक्कतों को लेकर तहसील में प्रदर्शन और नारेबाजी किया।समाधान दिवस पर आए अपर जिलाधिकारी भू राजस्व (सीआरओ) अजय कुमार अंबष्ट को ज्ञापन दिया।सी आर ओ ने का जल्द समाधान का आश्वासन दिया।महिलाओं का आरोप था कि स्थानीय विकास खंड के नदान, सरायबिका, हिरामनपुर, बटनहित, बाड़ेपुर, जगन्नाथपुर, रामपुर कला, खरुआंवा, महापुर ग्राम पंचायत के बनवासी (मुसहर) समुदाय के बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र व आधार कार्ड न बनने के कारण शिक्षा के अधिकार से वंचित हो रहे हैं। उक्त प्रमाण पत्र बनना नितांत आवश्यक है। सीआरओ ने तहसीलदार, बीडीओ, सीएच सी अधीक्षक,आशा कार्यकर्त्री को निर्देश दिया कि 13 मार्च को उक्त गांवों में कैंप लगाकर समस्या का समाधान कर मुझे अवगत कराएं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का प्रयास, नतिनी ने कोतवाली में दी तहरीर

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें