BREAKING

Jaunpur News: साहब, खड़ंजे पर पटक कर लात-घूंसों से की पिटाई

खेत में सरसों बिनने के दौरान दलित महिला से साथ हुई अभद्रता

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के डेहरी गांव के दलित महिला के साथ उस समय अभद्रता व मारपीट की गई जब महिला खेत में सरसों बिन रही थी। पीड़िता जलसा पत्नी प्रकाश ने थाना प्रभारी को नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

तहरीर के अनुसार महिला गांव के तारिक के खेत में सरसों बीन रही थी। इसी दौरान गांव का ही असरफ वहां पहुंच गया और उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसने महिला की कमर पकड़कर खड़ंजे पर पटक दिया और लात-घूंसों से पीटा, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 45.4 करोड़ की लागत से बनेगा गठाना, ड़ड़वा गोमती नदी पर सेतु: गिरीश यादव 

शोर सुनकर मौके पर पहुंची गांव की अन्य महिलाओं ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपित ने उन्हें भी गाली गलौज देते हुए भगा दिया। पीड़िता ने बताया कि घटना की सूचना उसी दिन पुलिस चौकी पर दी गई, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने बताया कि उक्त के यहां पिछले चार साल से मजदूरी की, बीच में तबियत खराब होने मजदूरी छिड़ दी, उक्त द्वारा बार बार बंधुआ मजदूरी करने का दबाव बना रहा था इंकार किया तो चिढ़कर ऐसा कृत्य किया।वही पुलिस पीड़िता के तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

ADMISSION OPEN 2026–27: UMANATH SINGH HR. SEC. SCHOOL |  Address: Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (U.P.) | Contact:7705805821, 9839155647
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें