BREAKING

Jaunpur News: प्रेक्षागृह में भव्य प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में भव्य प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया गया। सभी अतिथिगणों को स्वागत पुष्पगु़च्छ और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। अतिथिगण के द्वारा विभागवार लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्रदर्शनी में आने वाले सभी आगन्तुको को अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की जाए और इसके साथ ही पात्र व्यक्तियो को शासन की याजनाओं से आच्छादित करने के हर सम्भव प्रयास किये जाए। 

इस दौरान शासन की नौ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी देखी गई तथा उपस्थित लोगों द्वारा सराही गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य हो रहे है। युवाओ को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है। इस दौरान उन्होने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 102 सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही उन्होने प्लास्टिक और थर्माकोल का प्रयोग न करने की अपील भी की। 

जिलाधिकारी ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा, कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के माध्यम से उद्योगो को स्थापित किया गया है। भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के साथ महिला सशक्तिकरण, नारी स्वावलम्बन, नारी सम्मान और नारी सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए है। उन्होने बताया कि शासन के द्वारा किसानों को समय से सिचाई हेतु पानी, बीज, उर्वरक और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि उपलब्ध कराने के साथ ही अनुदान पर नये कृषि यन्त्र भी उपलब्ध कराये जा रहै है।  मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत जनपद के युवाओ को स्वरोजगार से जोड़कर उनका पलायन रोका जा रहा है और इस योजना में जनपद लगातार प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।  

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन के द्वारा संचालित योजनाएं शत प्रतिशत पारदर्शी तरीके से पात्र व्यक्ति तक पहुचे यही प्रयास सभी अधिकारी एवं कर्मचारी का होना चाहिए, परियोजना निदेशक के के पाण्डेय  के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सुनील भारती, डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 45.4 करोड़ की लागत से बनेगा गठाना, ड़ड़वा गोमती नदी पर सेतु: गिरीश यादव 

 

ADMISSION OPEN 2026–27: UMANATH SINGH HR. SEC. SCHOOL |  Address: Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (U.P.) | Contact:7705805821, 9839155647
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें