BREAKING

Jaunpur News: 45.4 करोड़ की लागत से बनेगा गठाना, ड़ड़वा गोमती नदी पर सेतु: गिरीश यादव

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री एवं जिले के विकास पुरूष गिरीश चंद्र यादव की पहल पर जनपद को एक और बड़ी सौगात मिल गई है। राज्यमंत्री श्री यादव की पहल को बेहद ही गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदर विधानसभा के आखिरी छोर पर स्थित खुटहन विकास खण्ड के गठाना-डंडवा गांव के निकट गोमती नदी पर एक और पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। उक्त पुल निर्माण हेतु करीब 45 करोड़ 5 लाख रुपए का भारी भरकम बजट स्वीकृत किया है। जनपद में विकास को गति देते हुए प्रदेश सरकार के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के अथक प्रयास से प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 राज्य योजनान्तर्गत जनपद के गठाना एवं डंडवा गांव के निकट गोमती नदी पर सेतु निर्माण हेतु 45 करोड़, 4 लाख, 86 हजार रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। उक्त पुल के निर्माण से जिले के विकास को और गति मिलेगी तथा स्थानीय जनता आदि को विशेष लाभ प्राप्त होगा। उक्त पुल के निर्माण से वहां आसपास की जनता को लगभग 20-25 किमी दूरी की यात्रा कम होगी। 

ज्ञातव्य है कि राज्यमंत्री के अथक प्रयास से इससे पूर्व अपने विधानसभा क्षेत्र में इस पुल को लेकर कुल तीन पुल की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई है। दो पुल का निर्माण लगभग पूर्ण होने जा रहा है। जिसमें नगर के जोगियापुर स्थित शास्त्री सेतु के समानान्तर एक पुल तथा प्यारेपुर-कलीचाबाद में एक सेतु का निर्माण शामिल है। इसके अलावा दो प्लाटून पुल (पीपा पुल) का निर्माण हो चुका है। जिसमें नगर के अचला देवी घाट व मियांपुर तथा खुटहन विकास खण्ड के गठाना गांव स्थित गोमती नदी पर पीपा पुल शामिल है। इसके अलावा नगर के तूतीपुर मोहल्ला स्थित गोमती नदी पर एक और प्लाटून पुल का निर्माण होने जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने दी।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: डॉ .मंजू लोढ़ा को साहित्यिक योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें