BREAKING

Jaunpur News: मिशन शक्ति टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता द्वारा मिशन शक्ति टीम को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अभियान के तहत टीम पुलिस लाइन से रवाना होकर वाजिदपुर तिराहा, पाल्टेक्निक चौराहा, ओलन्दगंज चौराहा, जेसिस चौराहा, कचहरी चौराहा से होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुआ।  जागरुकत रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और जागरूकता के प्रति प्रेरित करेगी। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन,  महिला बाल सुरक्षा संगठन  प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह व मिशन शक्ति टीम आदि उपस्थित रहें।


महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका, अधिकारों और सुरक्षा के विषय पर चर्चा की गई तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध,विभिन्न योजनाओं आदि के बारे में बताया गया। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद कर कथित समाजसेवी विशाल सिंह के भाई राहुल समेत दो को दबोचा 

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें