BREAKING

Mumbai News: काव्यसृजन परिवार द्वारा होली मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न

शिवपूजन पांडे  @ नया सवेरा 

वलसाड। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था काव्य सृजन परिवार द्वारा रविवार 8 मार्च 2026 को वलसाड, गुजरात के रमणीय स्थल पर होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसका आयोजन संस्था के संगठन मंत्री सौरभ दत्ता "जयंत" के मार्गदर्शन में हुआ।समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ शारदे का पूजन-वंदन एवं धूप-दीप पुष्प अर्पित करते हुए किया गया। साथ ही संस्था के संस्थापक शिवप्रकाश जमदग्निपुरी ने मंत्रोच्चारण करके माँ सरस्वती की वंदना व स्तुति की।कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया।प्रथम सत्र की अध्यक्षता हौंसिला प्रसाद सिंह अन्वेषी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में विनोद शुक्ला कवि व टिकट निरीक्षक रेलवे मुंबई उपस्थित रहे। प्रथम सत्र का बहुत ही शानदार संचालन पंडित शिव प्रकाश जमदग्निपुरी ने होली के शब्द रुपी रंगों से किया।कार्यक्रम के दूसरे सत्र की अध्यक्षता प्रो.डॉ कृष्ण कुमार मिश्र मुंबई ने किया तथा मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर प्रमोद कुमार पल्लवित मंच पर उपस्थित रहे।दूसरे सत्र का बहुत ही खूबसूरत संचालन श्रीमती लक्ष्मी यादव ने किया। उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं सम्मान चिन्ह देकर किया गया।उक्त समारोह में मुंबई शहर के,मुंबई उपनगर के तथा ठाणे एवं पालघर सहित गुजरात के अन्य जिलों से भी लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि व पूर्व शिक्षक लाल बहादुर यादव कमल,अरुण दुबे अविकल,पूर्व बैंक अधिकारी व सुप्रसिद्ध कवि ओमप्रकाश तिवारी,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, जालना से पधारे शिक्षक कवि उमेश पाण्डेय, पूर्व शिक्षक व कवि डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरदचंद्र,रामकिशन शर्मा,कैलाश नाथ गुप्ता,शिवनारायण यादव, अधिवक्ता अनिल शर्मा,आर एन शर्मा,दीपक यादव,संस्था सचिव प्राध्यापक अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल,डीके अग्निहोत्री उर्फ कैलाश,प्रतिष्ठित कवि व गीतकार अवधेश विश्वकर्मा नमन, विपुल मिश्रा,अनूप बिंदल,संस्था उपसचिव आनंद पाण्डेय केवल,विनोद कुमार शुक्ला,मुख्य अतिथि सोनल,इंदु भोलानाथ मिश्र,संजीत कुमार ठाकुर,मदन मोहन दास,संस्था अध्यक्ष श्रीधर मिश्र आत्मिक और मोतीलाल बजाज (प्रेषित रचना द्वारा) सहित कार्यक्रम संयोजक सौरभ दत्ता जयंत आदि ने काव्यपाठ किया। सभी कवियों ने होली पर तथा अपनी विविध रचनाओं के माध्यम से उपस्थित सभी श्रोताओं एवं कवियों को आनंदित एवं भावविभोर कर दिया।श्रोताओं में सुश्री चौहान मैडम नालासोपारा,राजीव अवस्थी, ललित कुमार,सुजया सौरभ दत्ता  सहित आयोजन सहयोगियों में अविनाश सर,राहुल खुल्लर, धनंजय कुमार सिंह,विजय पटेल,जयेश पटेल,मनोज राठौड़,अमित पटेल,रवि प्रताप सिंह,चंद्रजीत मौर्य का अतुलनीय एवं सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।होली स्नेह मिलन समारोह में संस्था पदाधिकारियों ने सभी को अबीर और गुलाल लगाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अनूप बिंदल ने संस्था को श्रीमद्भागवत गीता की प्रति भेंट की।सम्मान समारोह के अंतर्गत लब्ध प्रतिष्ठित कवि व शायर डॉ सागर त्रिपाठी को काव्यसृजन रत्नाकर सम्मान से सम्मानित किया गया, उनकी अनुपस्थिति में पुरस्कार डॉ कृष्णकुमार मिश्रा ने ग्रहण किया।अरुण दूबे अविकल को साहित्य रत्न सम्मान,डॉ शारदा प्रसाद दूबे शरदचन्द्र को साहित्य सेवी सम्मान भारतेंदु बाबू हरिश्चंद्र सम्मान,युवा कवि मदनमोहन दास को काव्यसृजन युवा साहित्यरत्न सम्मान, लक्ष्मी यादव "ओजस्विनी" को काव्यसृजन महिला साहित्यरत्न से सम्मानित किया गया।सभी को होली के स्नेह रूपी रंगों में रंगने के पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं साहित्यकारों ने होली पर विविध रंग रुपी कविताओं,छंदों,गीतों और होली के कबीरा और जोगीरा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में सौरभ दत्ता जयंत जी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ इस शानदार समारोह का समापन किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद कर कथित समाजसेवी विशाल सिंह के भाई राहुल समेत दो को दबोचा 

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें