BREAKING

Jaunpur News: पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद कर कथित समाजसेवी विशाल सिंह के भाई राहुल समेत दो को दबोचा

तीनों से पुलिस ने मोबाइल फोन व नकदी व घटना में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर वाहन किया बरामद

अमित शुक्ला @ नया सवेरा 

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार को देर रात साढ़े नौ बजे नगर के गजराजगंज स्थिति एक रेस्टोरेन्ट से एक युवक के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन व नकदी बरामद की है, जबकि घटना में प्रयुक्त काली फॉर्च्यूनर वाहन संख्या U P 32 QC 0007  को भी सीज कर दिया गया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर शनिवार देर शाम को मधुपुर से रामपुर हरगिर जाने वाले मार्ग के पास कार्रवाई की गयी। पुलिस ने अपहृत युवक देवांश शुक्ला 24 वर्ष पुत्र प्रभात शुक्ला निवासी ग्राम सरोखनपुर थाना मुंगराबादशाहपुर को सकुशल बरामद कर लिया । साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में कथित समाजसेवी विशाल सिंह के भाई राहुल सिंह 28 वर्ष पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम भसोट थाना पवारा , मयंक पाण्डेय 27 वर्ष पुत्र सत्य प्रकाश पाण्डेय निवासी ग्राम सरांवा थाना पवारा तथा सोमिल सिंह 18 वर्ष पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम कमालपुर थाना मुंगराबादशाहपुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना मुंगराबादशाहपुर में धारा 140(1)/351(3) BNS के तहत मामला दर्ज है। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों के सम्बन्ध में न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से सफाई देने की बात कही है । 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कार्यकर्ता सजक प्रहरी के रूप में बूथों पर रहे मुस्तैद: तूफानी सरोज 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से रेडमी, वन प्लस, रियलमी और वीवो कम्पनी के मोबाइल फोन के साथ कुल 510 रुपये नकद बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त वाहन UP 32 QC 0007 को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपहृत युवक देवांश शुक्ला को उसके बड़े पिता दीपक शुक्ला निवासी सरोखनपुर को सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, उपनिरीक्षक गंगासागर मिश्र (चौकी इंचार्ज सहतरिया), उपनिरीक्षक विद्यासागर, उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, हेड कांस्टेबल रामचन्द्र सिंह, कांस्टेबल पंकज मिश्रा, समरजीत पटेल, सन्दीप यादव द्वितीय व सत्येन्द्र साह शामिल रहे। इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें