Jaunpur News: समाज के विकास में महिलाओं का योगदान है महत्वपूर्ण: जूही सिंह
धर्मशाला में नारी सशक्तिकरण का संदेश देने के उद्देश्य से कार्यक्रम हुआ आयोजित
बच्चियों ने नाटक के माध्यम से दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर डाला प्रकाश
विनोद कुमार @ नया सवेरा
केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के थानागद्दी स्थित धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आस्था महिला एवम बाल विकास संस्था द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सशक्तिकरण का संदेश देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित की गई।इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आयी बच्चियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। समाज में फैली दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को नाटक के माध्यम से बच्चियों की प्रस्तुति मौजूद लोगों की आंखें नम कर दी।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खड़ा होकर कलाकारों का स्वागत करते हुए दहेज न लेने की शपथ ली।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कार्यकर्ता सजक प्रहरी के रूप में बूथों पर रहे मुस्तैद: तूफानी सरोज
वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची मछलीशहर भाजपा महिला मंडल मंत्री जूही सिंह ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, समान अधिकार और समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगे आना होगा। क्योंकि समाज के विकास में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है इसलिए सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्राथमिकता दे रही है। वही ऊषा किरण, शर्मिला, रमेश यादव, थानागद्दी चौकी प्रभारी संजय सिंह व मिशन शक्ति से रंजना ने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण पर बल दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बंदना सविता, अनीता, ललिता, नीरज, करिश्मा, दीपा समेत भारी संख्या में महिला व किशोरी बालिकाएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन शिला ने की तो वहीं कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथियों को संस्था के प्रमुख संतोष पाण्डेय ने अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
%20222180%20%20CONTACT%20US%20-%209415234208,%207705805821,%209839155647.jpg)