Jaunpur News: शांति भंग करने के आरोप में 17 लोग गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न स्थानों से 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लेकर उनका चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग क्षेत्र में विवाद कर शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और मोहल्लों से आरोपियों को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मिशन शक्ति टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पुलिस के अनुसार कादीपुर गांव से पप्पू गौड़, अभिषेक गौतम व सुनील गौतम को पकड़ा गया। वहीं लखनपुर गांव से नान्हू गौतम, मनोज कुमार, संतोष कुमार तथा मंगरु को गिरफ्तार किया गया। नगर के कजियाना मोहल्ले से कासान राइन को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा राजापुर नंबर एक गांव से दीपक सरोज, अरुण कुमार सरोज व गुड्डी देवी को तथा सलेमपुर गांव से राजू गौतम, सूर्यमणि गौतम, आशीष गौतम व अमरनाथ गौतम को गिरफ्तार किया गया। चकताला गांव से लाल साहब व ओम प्रकाश को भी पुलिस ने पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उनका चालान न्यायालय भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
![]() |
| विज्ञापन |

