BREAKING

Jaunpur News: शाही किला में आयोजित होगा जौनपुर महोत्सव

 राज्यमंत्री ने अधिकारियों संग बैठक कर तय की तीन दिवसीय आयोजन की रुपरेखा 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के आयोजन के संबंध में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता एवं मड़ियाहूं विधायक डॉ आरके पटेल और जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर  राज्यमंत्री के द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्यमंत्री ने बताया कि जौनपुर महोत्सव 24, 25और 26 मार्च 2026 को शाही किले में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जौनपुर महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप से आयोजित किया जाए, जिससे जनपद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परंपराओं को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जा सके। 

यह भी पढ़ें | Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के रसखान मीर अली मीर: डॉ. राम रतन

उन्होंने कहा कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों तथा लोक संस्कृति को विशेष स्थान दिया जाए, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो। बैठक में महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के संबंध में भी चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आयोजन के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।

 जिलाधिकारी के द्वारा आश्वस्त किया गया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी भव्य सामूहिक विवाह सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सामूहिक विवाह हेतु जोड़ो का शत प्रतिशत बायोमैट्रिक सत्यापन किया जायेगा। विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनों लगाये जाने के साथ ही एक जनपद एक उत्पाद सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। बैठक में  जनप्रतिनिधिगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें