BREAKING

Jaunpur News: प्राथमिकता से हो महिलाओं से संबंधित शिकायतों का निस्तारण

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ की सदस्य गीता बिन्द द्वारा निरीक्षण भवन में जिलाधिकारी की ओर से नामित उप जिलाधिकारी न्यायिक, मड़ियाहूं शिल्पी एरन सहित अन्य की उपस्थिति में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा और जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

जनसुनवाई में कुल 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। सदस्य गीता बिन्द ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय से न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर महिलाओं से संबंधित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर और अन्य योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी अरुण कुमार यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा शोभा तिवारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर अभिषेक द्विवेदी, बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ऊर्जा मंत्री ने मड़ियाहूं के सोईथा विद्युत उपकेंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण 


Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210 



नया सबेरा का चैनल JOIN करें