BREAKING

Jaunpur News: ऊर्जा मंत्री ने मड़ियाहूं के सोईथा विद्युत उपकेंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण


नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को मड़ियाहूं के सोईथा विद्युत उपकेंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम व एसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया भ्रमण

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपकेंद्र में पहुंचकर वहां तैनात एसएसओ से नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली आपूर्ति की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी क्षेत्र में अनावश्यक कटौती की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002




नया सबेरा का चैनल JOIN करें