Jaunpur News: डीएम व एसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया भ्रमण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर की उपस्थिति में परीक्षा को सकुशल एवं शुचिता पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश ।
पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश चन्द्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में उ0प्र0 पुलिस प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर- 2025 की परीक्षा को नकल विहीन, पारदर्शी व सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वारों की व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाएं, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अभ्यर्थियों की चेकिंग प्रक्रिया तथा पुलिस बल की तैनाती का गहनता से जायजा लिया गया। साथ ही परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: युद्ध के बाद भूमि पर गिरा रावण, विभीषण को मिला लंका का राजपाट
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


