BREAKING

Bareilly News: युद्ध के बाद भूमि पर गिरा रावण, विभीषण को मिला लंका का राजपाट


भगवान राम की शोभायात्रा के बाद होगा भरत मिलाप

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। यूनेस्को सूची में दर्ज ऐतिहासिक 166 वीं होली वाली रामलीला में शुक्रवार को प्रभु श्रीराम ने ऐसा तीर चला दिया जो रावण की नाभि में जाकर लगा जिससे रावण श्रीराम का जप करते हुए भूमि पर गिर पड़ा। इस तरह भगवान श्रीराम रावण का वध करने में सफल हुए। रावण दहन देखने को भारी संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे। इस रामलीला लीला का संदेश यही है कि बुराई चाहें जितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो अंततः जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होती है। ब्रह्मपुरी में चल रही होली रामलीला मंचन में गुरु व्यास मुनेश्वर ने लीला के साथ- साथ वर्णन किया कि रामायण के महायुद्ध में जब लक्ष्मण ने मेघनाद का वध कर दिया तब स्वयं लंकाधिपति रावण ने युद्ध करने का निश्चय किया। अपनी सेना को लेकर रणक्षेत्र में आया।


राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होने लगा। ब्रह्माजी ने भगवान् श्रीराम के लिए रथ का प्रबंध किया क्योकि रावण महामायावी योद्धा था। भगवान् श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध होने लगा युद्ध में जब प्रभु श्री राम रावण के सिर काट देते लेकिन तुरंत ही रावण के धड़ पर नया सिर आ जाता था। प्रभु श्री राम रावण की इस माया को देखकर हैरान थे। हर बार प्रभु श्रीराम रावण का सिर काटते थे तुरंत ही रावण के धड़ पर नया सिर आ जाता था। रावण के वध का कोई उपाय न देखकर भगवान राम चिंता में पड़ गए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हिम ताज महाविद्यालय नेवढ़िया के छात्रों ने निकाला जागरूकता रैली

तब रावण का छोटा भाई विभिषण प्रभु श्रीराम के पास आकर कहने लगा कि हे रघुकुल शिरोमणि  रावण महायोगी है। इसने अपने योग बल से प्राण को नाभि में स्थिर कर रखा है। रावण की मृत्यु उनकी नाभि में स्थित हे कृपया आप अपने दिव्य बाण रावण की नाभि में मारिए। प्रभु श्रीराम ने विभीषण की बात को मानकर अपने धनुष से एक ऐसा तीर चला दिया जो रावण की नाभि में जाकर लगा जिससे रावण श्रीराम का जप करते हुए भूमि पर गिर पड़ा, इस तरह भगवान श्रीराम रावण का वध करने में सफल हुए।

प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि शनिवार को श्री रामजी की शोभायात्रा निकलेगी जो बरेली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी। अध्यक्ष राजू मिश्रा ने भगवान राम की शनिवार को शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में आने की रामभक्तों से अपील की। बताया कि भरत मिलाप की लीला भी साहूकारा फाटक पर आज होगी। रविवार को श्रीराम राज्याभिषेक के बाद लीला का विधिवत समापन होगा। 

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें