BREAKING

Jaunpur News: पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

विधायक जगदीश नारायण राय ने मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। धर्मापुर विकास खंड के बिथार ग्राम स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने समूह नृत्य, एकांकी नाटक और देशभक्ति से प्रेरित एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। समारोह के मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने विद्यालय के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि धर्मापुर के बीईओ राजेश कुमार वैश्य रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान सुरेन्द्र यादव और संचालन निखिल जायसवाल ने किया।

 प्रधानाध्यापिका विद्योत्मा उपाध्याय ने सभी का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एआरपी महेंद्र यादव, जयहिंद यादव, फौजी दिनेश यादव, विक्रम यादव, राकेश यादव, धीरेंद्र प्रताप पाल, स्वतंत्र कुमार, सरोज गौतम, एकता सिंह, प्रीती पाठक, अरविंद मौर्य, नम्रता सिंह, ज्ञानमती, विलसन कुमार, आनंद यादव आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शाही किला में आयोजित होगा जौनपुर महोत्सव

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें