BREAKING

Jaunpur News: सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में प्रबंधक ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज, बदलापुर में शनिवार को स्मार्ट क्लास का भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। स्मार्ट क्लास का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रबन्धक श्याम सिंह ने फीता काट कर किया। इस मौके पर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश कुमार सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर सुनील प्रताप सिंह, प्रमोद शुक्ल, नरेन्द्र यादव, अशोक कुमार सिंह एडवोकेट तथा प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार पटेल आदि लोग मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक श्याम सिंह ने कहा कि शिक्षण संस्थान में स्मार्ट क्लास की माहती जरूरत थी।  उस जरूरत को प्रबंध सीमित ने पूरा कर कक्षा में इंटरनेट, प्रोजेक्टर बोर्ड हाई स्पीड इंटरनेट और डिजिटल सामग्री की उपलब्धता छात्र-छात्राओं के हित में सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए स्मार्ट क्लास का उद्घाटन इसलिए किया गया है कि एलईडी इंटरनेट प्रोजेक्टर और डिजिटल कंटेंट के जरिए पढ़ाई रोचक और सुलभ बनाई जा सके। प्राचार्य प्रोफेसर सुनील प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कॉलेज को वाई-फाई और स्मार्ट उपकरणों से लैस करने का एक लक्ष्य रखा गया है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव 

 इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को भी उच्च गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से कक्षाओं में इंटरैक्टिव बोर्ड, हाई-स्पीड इंटरनेट, और डिजिटल सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इससे छात्रों के सीखने की क्षमता में सुधार होगा। वीडियो/एनीमेशन के माध्यम से जटिल विषय भी आसानी से समझ में आएगा। दूरस्थ शिक्षा में भी यह सहायक होगा। प्राचार्य सिंह ने कहा कि स्मार्ट क्लासेज ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी वीडियो लेक्चर्स और ऑनलाइन संसाधनों के माध्यम से घर बैठे सीखने में मदद करेगी। इससे रोजगारपरक शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उच्च शिक्षा में स्मार्ट क्लासेज के माध्यम से कौशल-आधारित शिक्षा प्रदान की जाऐगी जो छात्रों को भविष्य के लिए तैयार की गयी है। यह डिजिटल पहल छात्रों की कक्षा में सहभागिता बढ़ाकर उन्हें पारंपरिक लेक्चर पद्धति से आगे आधुनिक शिक्षण माहौल प्रदान करेगी। समारोह की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश कुमार सिंह तथा संचालन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर धीरेंद्र कुमार पटेल ने की है। आगन्तुको के प्रति आभार प्रबंधक श्याम सिंह ने व्यक्त किया। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह एडवोकेट, डॉ पवन सिंह,राजुल सिंह,राघवेंद्र सिंह , ऋतुपर्ण सिंह, प्रमोद कुमार शुक्ला, डॉक्टर करमचंद यादव,डॉ बृजेश मिश्रा , डॉक्टर आप दुबे डॉक्टर तिलक सिंह यादव, आदि लोग मौजूद थे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें