Jaunpur News: प्राथमिक विद्यालय काजीपुर में बाल मेला व वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय काजीपुर में बाल मेला एवं वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों व आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्सव की झलक दिखी। बच्चों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
बाल मेले में विद्यार्थियों ने खेल, खान-पान और हस्तकला से जुड़े विभिन्न स्टॉल लगाए, जिन्हें अभिभावकों और शिक्षकों ने सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक और कविता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए मार्कशीट वितरण समारोह भी आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य फातिमा बेगम ने शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर मार्कशीट प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी का संदेश दिया। पूरे आयोजन ने बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाया और यह दिन सभी के लिए यादगार बन गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: केराकत की राजिता सिंह ने पीसीएस परीक्षा में रचा इतिहास
| विज्ञापन |