Jaunpur News: गायत्री गुरुकुल पब्लिक स्कूल का 15वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सराय कालिदास स्थित गायत्री गुरुकुल पब्लिक स्कूल का 15वां वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नृत्य, गीत और नाट्य मंचन के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: केराकत की राजिता सिंह ने पीसीएस परीक्षा में रचा इतिहास
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आर.के. पटेल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. सी.डी. सिंह, गणेश यादव और विनोद कुमार यादव शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अंकपत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रबंधक सोहनलाल विश्वकर्मा एवं प्रधानाचार्य अनीता विश्वकर्मा ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
| विज्ञापन |