BREAKING

Jaunpur News: केराकत की राजिता सिंह ने पीसीएस परीक्षा में रचा इतिहास


बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा ध्यान में रखते हुए बढ़ना चाहिए आगे: राजिता 

 बीडीओ बन क्षेत्र व जनपद को किया गौरवान्वित

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हुरहुरी गांव में स्थित एसडी पब्लिक स्कूल की संचालिका डॉ. रेखा सिंह की पुत्री राजिता सिंह ने PCS 2024 परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र व जनपद को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पद पर हुआ है।राजिता सिंह की सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बन गई है।उन्होंने अपनी मेहनत,अनुशासन और निरंतर प्रयास से यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।वही चयन की खबर होते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया।

बेटी की सफलता पर महसूस हो रहा है गर्व:राजेश सिंह 


पिता राजेश सिंह बेटी के इस सफलता पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि राजीता की प्राथमिक शिक्षा केराकत से प्रारंभ हुई,हाईस्कूल रिजवी कालेज जौनपुर,इंटर संत अतुलानंद वाराणसी से कर इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद दिल्ली में दाखिला तैयारी की,उन्होंने कहा कि वह पहले UPSC परीक्षा में मेंस तक पहुंचीं, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने PCS और PCS-J की परीक्षा दी, जिसमें आखिरकार उन्हें PCS में सफलता मिली।


समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का करूंगी प्रयास: राजीता 


यह भी पढ़ें | Jaunpur News: केराकत नपं अध्यक्ष ज्योति कृष्णा सड़क दुर्घटना में हुई घायल

अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए राजिता सिंह ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी का अहम योगदान रहा है। शिक्षक परिवार से होने के कारण उन्हें बचपन से ही अनुशासन और मेहनत की सीख मिली।उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है,उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगी।साथ ही उन्होंने कहा कि हम बदलेंगे तो जग बदलेगा,हम सभी को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए।


गुरु दिशा देता है और अधिकारी बदल सकता है समाज:रेखा सिंह


बेटी की सफलता पर माता डॉ. रेखा सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद गर्व का क्षण है।उन्होंने कहा कि गुरु एक दिशा दे सकता है और एक अधिकारी समाज को बदल सकता है। सभी बेटियों को संदेश दिया कि वे मेहनत करें और अपने माता-पिता व समाज का नाम रोशन करें।


Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें