BREAKING

Jaunpur News: केराकत नपं अध्यक्ष ज्योति कृष्णा सड़क दुर्घटना में हुई घायल

बाएं पैर हुआ फ्रैक्चर,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

नया सवेरा नेटवर्क

​केराकत,जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत की अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। हादसा तब हुआ जब वे अपनी निजी कार से बच्चों के साथ वाराणसी जा रही थीं हादसे की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जायसवाल अपने निजी वाहन से वाराणसी जा रही थी,जैसे ही चंदवक थाना क्षेत्र के परसौडी गांव के पास पहुंची तभी पीछे से आ रही एक अनुबंधित बस ने जोरदार टक्कर मार दी।बताया जा रहा है कि बस चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और कार के पिछले हिस्से में सीधी टक्कर दे मारी।टक्कर में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में चेयरमैन को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक जांच में उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। गनीमत यह रही कि कार में मौजूद बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।चेयरमैन ज्योति कृष्णा ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अपने परिजनों को सूचित किया जिसके बाद मौके पर पहुंचे उनके पति कृष्णा जायसवाल ने चंदवक थाना में आरोपी बस चालक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है।इस संदर्भ में चंदवक थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बस चालक और उसकी गाड़ी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की विदाई समारोह हुई आयोजित

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें