Jaunpur News: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की विदाई समारोह हुई आयोजित
छितौना पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पद पर थे कार्यरत
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक मिठाई लाल सेवानिवृत्त हो गए उनके सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा भावभीन एवं गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।विदाई समारोह के दौरान वक्ताओं ने मिठाई लाल के सरल स्वभाव, अनुशासनप्रियता एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना की। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
विदित हो कि प्रधानाध्यापक मिठाई लाल वर्ष 1996 में प्राथमिक विद्यालय से अपनी शैक्षिक सेवा की शुरुआत की। इसके बाद 27 जुलाई 2006 को उनका पदोन्नयन जूनियर विद्यालय (पूर्व माध्यमिक विद्यालय) में हुआ। लगभग तीन दशकों तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी निष्ठापूर्ण सेवाएं देने के पश्चात उन्हें सेवानिवृत्त कर दिया गया।इस अवसर पर छितौना प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार, शिक्षक अमित सिंह, ममता देवी, तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय छितौना के शिक्षकगण,गीता,राजनाथ, सतीश, प्रमिला, सुमन सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से मिठाई लाल को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई के इस भावुक क्षण में उपस्थित सभी लोग उनके योगदान को याद कर भावुक हो गए।विद्यालय परिसर में शिक्षकों,कर्मचारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो: डीएम
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

