BREAKING

Jaunpur News: गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो: डीएम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अभियोजन से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों में समयबद्ध एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषियों को शीघ्र दंड दिलाया जा सके। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उनकी शीघ्र निस्तारण की कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा साक्ष्यों को सुदृढ़ तरीके से न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने अभियोजन अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर बल दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा लंबित वादों की प्रगति, दोषसिद्धि दर, गवाही की स्थिति एवं न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले अभिलेखों की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की कारागार का निरीक्षण

📢 Admissions Open 2026–27  Mount Litera Zee School, Jaunpur  Where Learning Meets Excellence  🌟 Nurturing Values | Inspiring Minds | Building Futures  👉 Nursery to Grade 12  🏆 Scholarship Test – 5 April 2026  💥 Get up to 50% Scholarship on Fees  💸 Registration Fee: सिर्फ ₹49  📌 Limited Seats – Apply Now!  📍 Fatehganj, Jaunpur  📞 7311171181 | 7311171182
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें