BREAKING

Jaunpur News: जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक हुई संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई, जिनमें प्रचलित राशन कार्डों में आधार सीडिंग की प्रगति, पात्रता सूची में शामिल नए लाभार्थियों की स्थिति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत माह जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक खाद्यान्न वितरण की स्थिति, विभागीय अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्य, निलंबित/रिक्त उचित दर दुकानों की स्थिति, आई0जी0आर0एस0/जनसुनवाई की प्रगति तथा सिंगल स्टेज डिलीवरी प्रणाली के क्रियान्वयन की समीक्षा शामिल रही। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की कारागार का निरीक्षण

बैठक के दौरान जनपद में रिक्त चल रही उचित दर दुकानों के चयन हेतु संबंधित उपजिलाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर शीघ्र दुकान आवंटन की कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, अनियमितता एवं अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) परमानंद झा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, गैस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक, उचित दर विक्रेता संघ के पदाधिकारी, सिंगल स्टेज परिवहन ठेकेदार/प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें