Jaunpur News: बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास
क्षेत्र मे विकास की एक महत्वपूर्णं नीव
नारी शक्ति के साथ ही सभी वर्गो का समुचित विकास विधायक
नया सवेरा नेटवर्क
मडियाहूं, जौनपुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय सहगोदाम का शिलान्यास एंव नव चयनित सहायिकाओ को नियुक्ति पत्र का वितरण। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से सोमवार को मडियाहूं विधायक डा 0आर0के0पटेल की गरिमामयी उपस्थिति मे विकास खण्ड परिसर मे आयोजित समारोह के दौरान किया गया। कार्यंक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए विधान सभा क्षेत्र मडियाहूं के विधायक डा 0आर 0के0पटेल ने कहाकि प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ की प्रेरणा से इस ग्रामीण क्षेत्र मे महिलाओ व बच्चो के पोषण से सम्बन्धित विभाग के लिए कार्यालय भवन सहगोदाम का शिलान्यास होने से क्षेत्र के चौमुखी विकास मे एक बडा कदम है।साथ ही आज नवचयनित सहायिकाओ बहनो को नियुक्ति पत्र देकर नारी शक्ति का भरपूर सम्मान बढाया गया जा रहां है।
विधायक ने कहा कि आगनबाडी का कार्यं बहुत ही महत्वपूर्ण है ।इनका दायित्व महिलाओ और बच्चो को स्वस्थ्य रखने के साथ ही प्रारम्भिक शिक्षा देना भी है।बाल विकास परियोजना अधिकारी मडियाहूं मीरा कुमारी ने योजनाओ की विस्तृत जाकारी देते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना मडियाहू ,रामनगर व रामपुर क्षेत्र की कुल 21 नवचयनित सहायिकाओ को विधायक के दृरा नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
कार्यंक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख मडियाहूं रेखा यादव ने किया। खण्ड विकास अधिकारी मडियाहूं रामश्री ने भी कार्यंक्रम को सम्बोधित किया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश सिहं चौहान,अपना दल के सुनील पटेल ,बाल विकास परियोजना अधिकारी मडियाहू मीरा कुमारी,बाल विकास परियोजना अधिकारी रामनगर इन्दू यादव व बाल विकास परियोजनाधिकारी रामपुर राकेश चन्द, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेश यादव, ग्राम विकास अधिकारी जय सिंह गुप्ता ब्लाक को-आर्डिनेटर सचिन सिहं, मुख्य सेविका प्रियंका सिहं चौहान, सोनी सरोज, सीमा गौतम व अंकिता मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि एंव आगनवाडी कार्यंकर्तिया उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्राथमिक विद्यालय काजीपुर में बाल मेला व वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |



