BREAKING

Jaunpur News: मूल्यांकन केंद्रों पर जलपान राशि गबन का आरोप, डीएम से की शिकायत

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई जौनपुर का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राकेश सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी जौनपुर को  मूल्यांकन केंद्रो पर जलपान की धनराशि को हड़प करने सम्बन्धी ज्ञापन को सौंपा। प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने जिलाधिकारी को सचिव माध्यमिक शिक्षा के आदेश को दिखाते हुए अवगत कराया कि जनपद में पांच मूल्यांकन केंद्रों पर हाई स्कूल एवं इण्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18मार्च से प्रारंभ होकर 1अप़ैल तक सम्पन्न होना है।

बोर्ड सचिव द्वारा प्रत्येक परिक्षक को प्रति दिन 25रुपये जलपान की व्यवस्था करने का आदेश दिये जाने के बाद भी किसी भी मूल्यांकन केंद्र पर जलपान की कोई व्यवस्था नहीं की गयी यहां तक कि मूल्यांकन केंद्रों पर पीने का शुद्ध पानी तक नहीं उपलब्ध कराया गया। पांच मूल्यांकन केंद्रों पर करीब 4000परिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं, प्रति परीक्षक प्रति दिन 25रुपये की दर से लगभग 12दिन का लगभग 12लाख रुपए मूल्यांकन केंद्रों द्वारा हड़प कर लिया जा रहा है। 

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राकेश सिंह ने कहा कि शिक्षकों का इतना बड़ा शोषण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई बर्दाश्त नहीं करेगा। जिलाध्यक्ष तेरस यादव सहित सभी शिक्षक नेताओं ने मांग किया कि जलपान की यह धनराशि मूल्यांकन पारिश्रमिक के साथ प्रत्येक परिक्षक के खाते में स्थानांतरित कराना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी महोदय ने इतनी बड़ी अनियमितता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यकोषाधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिये।

 इसके पहले ही जिलाध्यक्ष तेरस यादव एवं उपाध्यक्ष राजेश सिंह द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को पूरे प्रकरण से अवगत कराया जा चुका है। ज्ञापन देते समय कोषाध्यक्ष हसन स ईद, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, बृजेश सिंह सहित अन्य शिक्षक नेता भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गायत्री गुरुकुल पब्लिक स्कूल का 15वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें