Navi Mumbai News: श्रीराम के आदर्शों पर चलने से ही कल्याण: बृजेशानंद महाराज
नया सवेरा नेटवर्क
नवी मुंबई. कोपरखैरने सेक्टर 2 स्थित विश्व भारती इंग्लिश हाई स्कूल में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मनकामेश्वर धाम के पीठाधीश संत बृजेशानंद महाराज ने श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जीवन में मर्यादा, सत्य और कर्तव्य पालन के महत्व को समझाया. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा हैं. श्रीराम ने अपने पूरे जीवन में सत्य, त्याग, धैर्य और कर्तव्य निष्ठा का पालन किया, जो समाज के लिए आज भी उतना ही प्रासंगिक है.
महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है, ऐसे में श्रीराम के आदर्शों को अपनाना बेहद जरूरी है. महाराज ने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में अनुशासन और संस्कार को अपनाएं.
बृजेशानंद महाराज का भव्य स्वागत
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. इस अवसर पर शिखर न्यूज नेटवर्क के संपादक सुरेश शुक्ला, पत्रकार अनिल बारी, प्रांजल मिश्र, रमाकांत पांडेय, उद्योगपति संजय गुप्ता, संतोष सानप, आचार्य पं. राजनाथ द्विवेदी, ओमप्रकाश तिवारी, समाजसेवी प्रद्युमन सिंह, डी.एन.मिश्रा, सीमा शुल्क अधिकारी राकेश अग्रवाल, नगरसेविका सायली शिंदे, उद्योगपति एमपी मिश्र, नागेंद्र पांडेय, नगरसेवक प्रवीण म्हात्रे, समाजसेवक नारायण शिंदे ने स्वामी जी को साल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. आयोजक रजनीश गौतम और दिवाकर पांडेय के नेतृत्व में नागमणि पांडेय, अश्वनी पांडेय, श्याम पांडेय, रिंकू पांडेय, विश्व भारती इंग्लिश हाई स्कूल के संचालक संजीव सिंह और प्रिंसिपल साधना सिंह की टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई.
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार में आया व्यक्ति नदी में डूबा, पुलिस खोजबीन में लगी
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)