BREAKING

Jaunpur News: वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार में आया व्यक्ति नदी में डूबा, पुलिस खोजबीन में लगी

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के नाव घाट के समीप गोमती नदी के तट पर सोमवार की सुबह अंतिम संस्कार में शामिल होने आया 48 वर्षीय व्यक्ति गोमती नदी में डूब गया।घटना के कई घण्टे बाद तक उसका पता नही चल सका है।पुलिस गोताखोरों की मदद से उसे खोज रही है।


क्षेत्र के मुरारपुर हौज गाव  निवासी दिलीप चौहान की माता प्रभा देवी 88 वर्ष का बीमारी से रविवार की देर रात को मौत हो गयी।सोमवार की सुबह करीब आठ बजे शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर ऊक्त श्मशान घाट  आए।अंतिम संस्कार सम्पन्न होने के बाद लोग नहाने के लिए वहां से कुछ दूर आये।उसी समय नदी में नहाने के लिए गाँव के ही श्यामबहादुर चौहान उम्र पुत्र स्वर्गीय लालजी चौहान नदी में उतर गए।वहां गहराई ज्यादा होने से वह पानी में डूबने लगे। उनके डूबने का उनके साथ के लोगों को अहसास नही हुआ।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास

परन्तु जब काफी देर तक पानी से बाहर नही निकले तो लोगो को उनके डूबने का शक होने लगा।उन लोगों ने पहले तो उन्हें ढूढने का प्रयास किया।जब वह नही मिले तब लोगो ने पुलिस को सूचना दिया।सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।उन्होंने स्थानीय गोताखोरों को बुलवाकर नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश शुरू करवाया।वह खुद नाव पर सवार होकर खोजबीन में लग रहे।श्री शुक्ल ने अधिकारियों को सूचना देकर विभागीय गोताखोरों को भी बुलवाया।घटना के कई घण्टे बाद तक डूबे व्यक्ति का पता नही चल सका है।परिवार के लोगों में अनहोनी घटना की आशंका से कोहराम मचा हुआ है।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि हमारी गोताखोर खोजबीन कर रहे है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें