BREAKING

Bareilly News: सैंपलिंग का उद्देश्य अच्छे व्यापारियों को परेशान करना नहीं : गोयल

प्रदेश में बरेली ही एकमात्र जिला जहां दालों में कृत्रिम रंग का इस्तेमाल नहीं होता

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा एक "हेल्प डेस्क" का दाल मिलर्स, खाद्यान्न आढ़ती, तेल व्यापारी तथा अन्य खाद्यान्नों के विक्रेताओं के लिए किया गया। कहा गया कि सैंपलिंग का उद्देश्य अच्छे व्यापारियों को परेशान करना नहीं है।अब व्यापार मंडल की मांग पर खाद्य लाइसेंस को भी आजीवन कर दिया गया है। यह भी बताया गया कि उत्तर प्रदेश में बरेली ही एकमात्र ऐसा जिला है जिसमें दालों में किसी भी प्रकार के कृत्रिम रंग का इस्तेमाल नहीं होता। 

आदर्श मंडी स्थल स्थित व्यापार मंडल "कार्यालय" पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार निरंतर 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मजबूत करने के लिए जटिल कानूनो में शिथिलता ला रही है। व्यापार मंडल की मांग पर खाद्य लाइसेंस को भी आजीवन कर दिया गया है। अब प्रतिवर्ष रिन्यूअल कराने की आवश्यकता नहीं रहेगी। 'हेल्प डेस्क' में मुख्य वक्ता के रूप में आए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि सरकार आम जनता को गुणवत्तापूर्ण माल की आपूर्ति सुनिश्चित करना चाहती है। 

इसीलिए जांच अधिकारी केवल मिलावट का संदेह होने पर खराब रंगों के प्रयोग पर अथवा खराब वस्तुओं के बेचने पर सैंपलिंग करते हैं। सैंपलिंग का उद्देश्य अच्छे व्यापारियों को परेशान करना नहीं है। सरकार ने 50 करोड़ से कम टर्नओवर वाले खाद्यान्न व्यापारियों के लिए अब केंद्रीय लाइसेंस लेने की आवश्यकता नहीं है जिनके पास केंद्रीय लाइसेंस है वह भी उसको प्रदेश में माइग्रेट करा सकते हैं। उन्होंने कहा की सरकार ने लाइसेंस रिन्यूअल की छूट की है परंतु जो नक्शे व फॉर्म नियमित रूप से भर के देने होते थे उनको तो देना ही होगा।

दाल मिल संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में बरेली ही एकमात्र ऐसा जिला है जिसमें दालों में किसी भी प्रकार के कृत्रिम रंग का इस्तेमाल नहीं होता है। यहां की दाल की शुद्धता पूरे प्रदेश में विख्यात है। गल्ला मंडी महामंत्री अवधेश अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान दौर में अधिकारियों के व्यवहार और कार्यशैली में परिवर्तन आया है। अब छोटी गलतियों पर अधिकारी व्यापारी को समझाते भी हैं और उसका मार्गदर्शन भी करते हैं। इससे व्यापारियों और विभाग में  परस्पर सामंजस्य  बढा है। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया ने किया। कैंप में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील सचान, गीता, अवधेश कुमार भी मौजूद थे। सुरेश चंद्र जैन, अभिषेक, रमेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, कपिल अग्रवाल, विनय शर्मा, गिरीश अग्रवाल, भुवनेश अग्रवाल, अशोक मित्तल, संजीव काबरा, गौरव, मनोज खंडेलवाल, पारस गुप्ता, नीरज खंडेलवाल आदि व्यापारी उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मूल्यांकन केंद्रों पर जलपान राशि गबन का आरोप, डीएम से की शिकायत

📢 Admissions Open 2026–27  Mount Litera Zee School, Jaunpur  Where Learning Meets Excellence  🌟 Nurturing Values | Inspiring Minds | Building Futures  👉 Nursery to Grade 12  🏆 Scholarship Test – 5 April 2026  💥 Get up to 50% Scholarship on Fees  💸 Registration Fee: सिर्फ ₹49  📌 Limited Seats – Apply Now!  📍 Fatehganj, Jaunpur  📞 7311171181 | 7311171182
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें