Jaunpur News: मां गायत्री हार्ट सिटी में कार्डियोलॉजी ओपीडी शुरू, डॉ. अमित सिंह ने पहले दिन की दर्जनों ओपीडी
प्रतिदिन सायं 5 बजे से 7 बजे तक चलेगी ओपीडी
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शहर के सिटी स्टेशन के पास बालू मंडी के पास स्थित रैभानीपुर स्थित 'माँ गायत्री हार्ट सिटी' में नवरात्र के पहले दिन कार्डियोलॉजी ओपीडी सेवाओं का भव्य शुभारंभ किया गया। जौनपुर और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को अब दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए बड़े शहरों की ओर जाना नहीं होगा। शशि सिंह, मनोज सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने डॉ. अमित सिंह को पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। बातचीत के दौरान डॉ. सिंह ने बताया कि माँ गायत्री हार्ट सिटी में हृदय रोगियों के लिए विश्वस्तरीय जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं। यहाँ ईसीजी (ECG), इकोकार्डियोग्राफी (ECHO), टीएमटी (TMT), होल्टर मॉनिटरिंग और एबीपीएम (24 घंटे की ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग) जैसी अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। इसके अलावा लिपिड प्रोफाइल, शुगर जांच और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी।
आपको बता दें कि विख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सिंह इस केंद्र पर अपनी सेवाएं देंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को उन्नत उपचार मिल सकेगा। डॉ. अमित सिंह ने केजीएमयू से एमबीबीएस और एमडी करने के बाद इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी में डीएम की डिग्री हासिल की है। वे केजीएमयू में पूर्व सहायक प्रोफेसर रहने के साथ-साथ वर्तमान में हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, वाराणसी में कार्डियोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब जौनपुर के बालू मंडी, रैभानीपुर स्थित माँ गायत्री हार्ट सिटी में उनकी ओपीडी प्रतिदिन सायंकाल 5 बजे से 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अपॉइंटमेंट के लिए हेल्पलाइन नंबर 9307888197, 9140558338 और 8960148448 जारी किए गए हैं, ताकि मरीजों को समय पर सही परामर्श मिल सके।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल : डीएम
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
.jpg)
.jpg)
