BREAKING

Jaunpur News: पीएनजी के लिये गांव व कस्बों में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को करे प्रेरित : डीएम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के नेशनल पीएनजी० ड्राइव-2.0 के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी। बैठक में सीनियर इन्जीनियर सी०एन०जी०/पी०एन०जी० (आई०ओ०सी०एल०) द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद जौनपुर में पी०एन०जी० कनेक्शन धारकों की संख्या-7242 किन्तु उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या-3800, कनेक्शन निर्गत होने के बावजूद उपयोग न करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या-3442 है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल : डीएम 

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित आई०ओ०सी० के जनपदीय अधिकारी एल०पी०जी० एवं जिला पूर्ति अधिकारी, जौनपुर को यह निर्देशित किया गया है कि पी०एन०जी० कनेक्शन होने के बावजूद जिन उपभोक्ताओं द्वारा इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है, उनके गैस सिलेण्डर के माध्यम से एल०पी०जी० रिफिंग पर तत्कालिक रूप रोक लगा दी जाए, जिससे वे पी०एन०जी० कनेक्शन उपयोग में लाए। बैठक में उपस्थित सीनियर इन्जीनियर सी०एन०जी०/पी०एन०जी० (आई०ओ०सी०एल०) को यह निर्देश दिये गये कि पी०एन०जी० व्यवस्थापन में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे अपने क्षेत्र के उपजिलाधिकारी से सम्पर्क कर सहयोग प्राप्त कर सकते  बैठक में जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया है कि पी०एन०जी० के प्रचार-प्रसार हेतु गॉव एवं कस्बो में कैम्प लगाकर उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक उपयोग हेतु प्रेरित करना करें। बैठक में अपर  जिलाधिकारी (भू०/रा०), जिला पूर्ति अधिकारी, असिस्टेंट मैनेजर (आई०ओ०सी०एल०), एल०पी०जी० सेल्स, जौनपुर, समस्त अधिशासी अधिकारी, जनपद-जौनपुर एवं सीनियर इन्जीनियर सी०एन०जी०/पी०एन०जी० (आई०ओ०सी०एल०), जौनपुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002


नया सबेरा का चैनल JOIN करें