BREAKING

Jaunpur News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल : डीएम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बैंकवार योजना की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने पाया कि कई बैंक शाखाओं में आवेदनों के निस्तारण एवं स्वीकृति की गति अपेक्षाकृत धीमी है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी बैंक शाखाओं को निर्देशित किया कि वे प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा स्वीकृति की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि करें। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 13 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों के आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा तकनीकी कारणों से होने वाले निरस्त (रिजेक्शन) मामलों में पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जिन बैंक शाखाओं में सर्वाधिक आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं या प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दें, ताकि अधिक से अधिक युवा इस योजना का लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है, अतः इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी बैंकों एवं संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट,उपायुक्त उद्योग आशुतोष पाठक, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश,एलडीएम अभय श्रीवास्तव, प्रबन्धक गौरव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें