Jaunpur News: एसएसपी ने किया थाने का औचक निरीक्षण
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद,जौनपुर। एसएसपी कुवंर अनुपम सिंह ने बीते देर शाम स्थानीय थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्री सिंह ने पहले थाने के कार्यालय में अभिलेखों के बारे में जानकारी लिया। मुख्य अभिलेखों को लेकर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को आवश्यक निर्देश दिया। उसके बाद उन्होंने शस्त्रागार में रखे असलहों व कारतूस आदि की जानकारी ली। मालखाना की विस्तृत जानकारी लिया। हवालात की स्थिति को देखकर उसे दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इसके बाद थाना परिसर की साफ सफाई व प्रांगण तथा मेस व पुलिस बैरिक का भी निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि अभिलेखों का रख रखाव सही ढंग से होना चाहिए।थाने में आने वाले आम लोगों से अच्छा व सरल व्यवहार रखें।कानून व्यवस्था को लेकर कोई लापरवाही नही होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: धर्मापुर में हुआ हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
