Jaunpur News: छोटे-भाई की गला दबाकर ली जान
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी 25 वर्षीय सुदर्शन यादव पुत्र विजय राज यादव का अपने बड़े भाई अरबिंद यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय दोनों शराब के नशे में थे। मामूली कहासुनी देखते-देखते मारपीट में बदल गई और इसी दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर जान ले ली।
घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। आरोपित भाई को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। मृतक मुंबई में रहकर काम करता था। करीब एक सप्ताह पहले ही गांव लौटा था। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: धर्मापुर में हुआ हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |