Jaunpur News: धर्मापुर में हुआ हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम
प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत और संकुल शिक्षकों का हुआ सम्मान
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन धर्मापुर ब्लॉक परिसर में गुरुवार को किया गया। जिसमें ब्लाक के सभी न्याय पंचायतों के परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले नोडल शिक्षक संकुल मनीष कुमार यादव, विष्णु कुमार साहू और अमित कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख धर्मापुर विमलेश यादव तथा विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी धर्मापुर कृष्ण मोहन यादव रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महाशिवरात्रि के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक संपन्न
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर राजेश कुमार वैश्य तथा संचालन विक्रम प्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी की सुपरवाइजर ज्ञानती देवी, पीएचसी के चिकित्साधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, अरविंद यादव हारून अली, अरविंद सिंह, हरिनाथ यादव, अखिलेश यादव, रंगनाथ दुबे, रंजय रजक, मनीष यादव, अमित सिंह, संगीता राय, शशि कला सिंह अनुपम श्रीवास्तव, अजय मौर्या, महेंद्र प्रजापति, स्वतंत्र कुमार, अशोक यादव विजय सिंह, अभिनव चित्रांशु, हवलदार, रेखा पाल, ममता श्रीवास्तव, सीमा सिंह अन्य ब्लॉक के सभी अध्यापक आंगनबाड़ी मौजूद रहे।
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
