BREAKING

Jaunpur News: आस्था के साथ पर्यटन का भी केंद्र बनेगा चौकियां धाम

पर्यटन विभाग ने शुरु कराया शीतला चौकियां धाम का सुन्दरीकरण कार्य 

बिपिन सैनी  @ नया सवेरा 

जौनपुर। पूर्वांचल में आस्था का केंद्र मां शीतला चौकिया धाम अब आस्था के साथ पर्यटन का भी केंद्र बनेगा। इसके लिये पर्यटन विभाग ने 6 करोड़ रूपये की लागत से सुन्दरीकरण कार्य आरम्भ कर दिया। मंदिर प्रांगण (बरामदा) के ऊपर लगे टीनशेड को उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके बाद मंदिर के बरामदे को तोड़कर पुनः नव्य व भव्य रूप दिया जायेगा। पर्यटन विभाग ने मंदिर को भव्य रूप देने के लिए नक्शा डिजाइन तैयार कराया है। उसी के अनुरूप सुन्दरीकरण कराया जायेगा। मंदिर के मुख्य द्वार को नये स्वरुप में बनाया जायेगा जिस पर मां शीतला की तस्वीर लगायी जायेगी। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: धर्मापुर में हुआ हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम

द्वार के दोनों तरफ भी मां शीतला की तस्वीर लगेगी। प्रवेश द्वार पर प्रथम पूजनीय भगवान गणेश ज़ी की मूर्ति स्थापित होगी। मां शीतला माता मंदिर सामने से स्पष्ट, भव्य व आकर्षक स्वरुप में नजर आयेगा। साथ ही मंदिर के पीछे स्थित सरोवर में दो फव्वारे और लगाये जायेंगे। पहले से लगे एक फव्वारे की मरम्मत कराकर चालू कराया जायेगा। श्रद्धालुओं को बैठने के लिये सीटिंग एरिया बनाया जायेगा। सरोवर के चारों तरफ व दीवारों पर आध्यात्मिक चित्र व डिजाइनिंग स्टोन की सेटिंग की जायेगी। धाम की गलियों को इण्टरलाकिंग से सीसी मार्ग कराया जायेगा। एक शुलभ शौचालय व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्टेज भी बनाया जायेगा जिसके लिये स्थान चिन्हित किया जायेगा। दो नये प्रवेश द्वार भी बनाये जायेंगे जिसमें एक शाहगंज मार्ग व दूसरा पचहटिया से शीतला चौकिया मार्ग पर बनाया जायेगा।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें