BREAKING

Jaunpur News: बुआ ने लगाया भतीजे पर अश्लील हरकत करने का आरोप

हिम्मत बहादुर सिंह @ नया सवेरा

डोभी, जौनपुर। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने सगे भतीजे पर फोन पर अश्लील बात करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। आरोप की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पिता की पैतृक संपत्ति में उसका हिस्सा उसे दान में मिला है। उस संपत्ति का उपयोग करते हुए 12 साल से उसके भाई जोत बो रहे थे। अब जब वह  अपना जमीन वापस मांग रही है  तो उसे नहीं दी जा रही है। आरोप है कि उसके भाई के लड़के ने फोन कर महिला से कहा कि यदि मुझसे शादी करोगी तभी जमीन दिया जाएगा। अपने ही भतीजे की इस कृत्य से कुपित महिला ने सोमवार शाम थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पारिवारिक जमीनी विवाद का मामला है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संयुक्त शिक्षा निदेशक ने टीडी इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण



LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें