Jaunpur News: बन्द घर में चोरी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
डोभी। चन्दवक थाना क्षेत्र के कोपखुर्द गांव में बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर नगदी, जेवरात व घरेलू सामान चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। घटना 2 फरवरी की रात की है, जब गृहस्वामी परिवार सहित मकान में ताला बंद कर कोलकाता गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर कमरें व तीन पेटियों का ताला तोड़ कर कीमती सामान समेट ले गए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता सुनीता मिश्रा पत्नी विष्णु मिश्रा निवासी कोपखुर्द ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही चन्दन पुत्र स्व. रामजनम मिश्रा तथा कुछ अज्ञात व्यक्तियों पर चोरी का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।
लगातार तलाश के बीच सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस ने चन्दवक बाजार स्थित दशमी गली से वांछित अभियुक्त चन्दन मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संयुक्त शिक्षा निदेशक ने टीडी इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)