BREAKING

Jaunpur News: संयुक्त शिक्षा निदेशक ने टीडी इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के निरीक्षण के दौरान टीडी इंटर कॉलेज में संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह ने पूरे विद्यालय के प्रत्येक कक्ष का बारीकी से भौगोलिक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के चौमुखी विकास और हरियाली से सुसज्जित लॉन को देखकर अत्यंत हर्षित हुए और प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह का मुक्तकंठ से प्रशंसा की। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने परीक्षा विभाग का विधिवत अवलोकन किया और परीक्षा विभाग के कुशल कार्यप्रणाली से अत्यंत प्रसन्न नजर आये और परीक्षा प्रभारी राजेश कुमार सिंह एवं समस्त सहायकों की प्रशंसा की। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: उज्ज्वला योजना के अंतर्गत नि: शुल्क वितरित किया गया गैस कनेक्शन 

तत्पश्चात विद्यालय के कार्यालय का भी अवलोकन किये। कार्यालय में रजिस्टर, पूरे स्टाफ की सेवा पुस्तिका एवं फाइलों के क्रमबद्ध ढंग से रखरखाव एवं स्वच्छता को देखकर विद्यालय के समस्त लिपिक संवर्ग के कार्य कुशलता की जमकर सराहना की। प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह के पुनः विद्यालय आने के आग्रह पर दोबारा  विद्यालय आने का आश्वासन भी प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अनुशास्ता सत्य प्रकाश सिंह, मीडिया प्रभारी बद्रीनाथ सिंह, राजीव कुमार सिंह, अंबर कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह अंग्रेजी, डॉ. एनबी सिंह, आशीष कुमार सिंह, राकेश कुमार, शुभम, पारसनाथ और अन्य लोग उपस्थित थे।



Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें