Jaunpur News: उज्ज्वला योजना के अंतर्गत नि: शुल्क वितरित किया गया गैस कनेक्शन
जीबी सिंह @ नया सवेरा
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के फरीदाबाद स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर उज्ज्वला योजना अंतर्गत सोमवार को 100 जरूरतमंदों को निशुल्क गैस कनेक्शन एवं सिलेंडर वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने उपस्थित लाभार्थी /उपभोक्ताओं को बताया कि सरकार की यह योजना जरूरतमंदों के बीच में बहुत ही कारगर साबित हो रही है तथा इससे हमारी माताओं बहनों को बहुत ही लाभ मिल रहा है।
तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने उपस्थित लोगों को उज्ज्वला योजना तथा आयुष्मान कार्ड योजना के बारे में जागरूक कीये। उनके पूर्व कार्यक्रम में विशिष्ट अतीथि के रूप में उपस्थित रविकांत सिंह सेल्स प्रमुख ने लाभार्थी/उपभोक्ताओं को बधाई दिए। अंत में उपस्थित अतिथियों तथा लाभार्थी /उपभोक्ताओं के प्रति कार्यक्रम के आयोजक प्रभाकर मणि त्रिपाठी (संचालक इंडियन गैस एजेंसी) ने आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार जायसवाल तथा संचालन बृजभूषण दूबे ने किया। कार्यक्रम में विकास सिंह निर्भय ग्राम प्रधान फरीदाबाद, मनोज सिंह, नितिन उपाध्याय, राजकुमार मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक
![]() |
| विज्ञापन |



