BREAKING

Jaunpur News: रायल भूमि इंटरटेन्मेंट कंपनी के बैनर तले लगधरपुर ग्राम सभा में हो रही निरहुआ के फिल्म की शुटिंग

नया सवेरा नेटवर्क

रामपुर,जौनपुर। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के माने जाते गायक, अभिनेता एवं आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ की नई भोजपुरी फिल्म निरहुआ भईया जिंदाबाद की शुटिंग कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर अन्तर्गत रामपुर ब्लाक क्षेत्र के लगधरपुर ग्राम सभा के गुलाब चन्द मिश्रा एवं मनोज पाण्डेय के आवास पर चल रही है जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि रायल भूमि इंटरटेन्मेंट कंपनी के निर्देशक एवं फिल्म निर्माता अजीत मिश्रा, फिल्म डायरेक्टर ठाकुर धीरज सिंह, कंपनी एवं फिल्म सहयोगी डा० अभिषेक दूबे,दिवेश तिवारी आदि लोग शामिल हैं। 

डा० अभिषेक ने अपने वक्तव्यों मैं बताया कि जौनपुर मेरी जन्म भूमि है और मेरी फिल्म इंडस्ट्री महाराष्ट्र में चल रही है लेकिन यह फिल्म मैं अपने जन्म भूमि में बना रहा हूं जिससे आप सभी दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद भरपूर मिल सके अपने जन्म भूमि के लगधरपुर ग्राम सभा में हमारी सभी टीम के पैर रखते ही यहां के लोगों का काफी प्यार और सहयोग मिला है और इस गांव की भोले-भाले लोग भी बहुत अच्छे हैं। हमारी यह फिल्म निरहुआ भईया जिंदाबाद मई व जून तक लांच हो जाएगी और आप सभी दर्शक अपने आस-पास के सिनेमा घरों में यह फिल्म देख सकते हैं।  भोजपुरी फिल्म के शुटिंग की सूचना मिलने पर लगधरपुर गांव व क्षेत्र के लोगों की भीड़ हर रोज शुटिंग देखने के लिए उमड़ रही है। इसी दौरान सोमवार को कोहड़ा गांव के युवा समाजसेवी एवं पत्रकार आशीष कुमार मौर्य ने दिनेश लाल यादव निरहुआ से खास मुलाकात कर अपने ग्राम सभा में आने व फिल्म शुटिंग करने पर आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बुआ ने लगाया भतीजे पर अश्लील हरकत करने का आरोप

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें