BREAKING

Bareilly News: मिस इन्वर्शिया मानसी और मिस्टर इन्वर्शिया बने शौर्यवीर सिंह

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में मिस इन्वर्शिया और मिस्टर इन्वर्शिया कार्यक्रम में मिस इन्वर्शिया मानसी और मिस्टर इन्वर्शिया शौर्यवीर सिंह चयनित हुए। अलग- अलग पोशाकों में रैंप वॉक कर छात्रों ने अपना आत्मविश्वास दिखाया जिसका दर्शकों ने ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम और प्रति कुलाधिपति पार्थ गौतम के मार्गदर्शन मे हुए इस कार्यक्रम का थीम ग्लोरिया डिजायर टू एडमियर रहा। कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर भव्य प्रस्तुतियां दीं। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संयुक्त शिक्षा निदेशक ने टीडी इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण

छात्रों ने रैंप वॉक किया और  पहले चरण में अपना परिचय दिया। दूसरे चरण अपनी कला और हुनर दिखाए। इस दौरान अभिरुचि क्लब के रॉक ऑन ग्रुप के  सदस्यों ने  नृत्य की प्रस्तुति दी। तीसरा चरण कॉम्परिंग का हुआ। चौथे और अंतिम चरण  में विश्वविद्यालय के डिज़ाइन विभाग द्वारा तैयार कपड़े पहनकर प्रतियोगियों ने वाॅक किया।

फैकल्टी सदस्यों ने भी मंच पर डांस प्रस्तुत किए। जिससे पूरा परिवेश जोश और खुशियों से भर गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं और शिक्षक उपस्थिति रहे। अलग-अलग पोशाकों में रैंप वॉक कर छात्रों ने अपना आत्मविश्वास दिखाया। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। फैकल्टी के डांस ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। फैकल्टी को मंच पर परफॉर्म करते देखकर छात्र- छात्राएं बहुत खुश हुए और पूरे माहौल में उत्साह फैल गया। 

ऐसे कार्यक्रमों का मकसद छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और पढ़ाई के साथ- साथ सांस्कृतिक  कार्यक्रम को बढ़ावा देना होता है। इससे छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है और विश्वविद्यालय का माहौल भी खुश बना रहता है। सेमीफाइनल में पांच सबसे अच्छे प्रतिभागी चुने गए। कार्यक्रम में अलग- अलग कैटेगरी के विजेताओं के नाम बताए गए। अक्षत द्विवेदी को मिस्टर पॉपुलर और कंगना को मिस पॉपुलर चुना गया। वंश सक्सेना और पल्लवी कुमारी रनर- अप रहे। नामों की घोषणा होते ही लोगों ने तालियां बजाईं और सभी का हौसला  कार्यक्रम के अंत में मंच  में विजेताओं के नामों का  ऐलान किया गया।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें