BREAKING

Mau News: प्रसिद्ध कवयित्री डॉ.अलका प्रकाश के काव्य संग्रह “अलंघ्य है प्रेम” का हुआ विमोचन

नया सवेरा नेटवर्क

घोसी,मऊ। घोसी नगर के पकड़ी मोड़ स्थित जेपी उद्यान में भव्य पितृ पर्व कार्यक्रम के माध्यम से घोसी के प्रथम चेयर मैन स्व.जयप्रकाश मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर प्रथमबार घोसी के किसी कार्यक्रम में जगतगुरु रामदीनेशाचार्य जी के रूप में लोगों को आशीर्वचन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रसिद्ध शास्त्री संगीतकार पं राहुल मिश्र अपने अनुज सहित प्रस्तुति दी।

अश्वनी तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी कि, पितृदिवस कार्यक्रम के आयोजक द्वय शैलेन्द्र मिश्र एवं अभिषेक मिश्र द्वारा सर्वप्रथम जगत् गुरु रामदीनेशाचार्य, सहप्रचार प्रमुख मनोजकांत एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया।

जगतगुरु रामदीनेशाचार्य अपने उद्बोधन में कहा कि, विश्वगुरु बनने की बात चरित्र और नैतिकता के बल पर होती है न की न्यूक्लीयर, स्वास्थ्य, युद्ध के बल पर।अपना पेट तो जानवर भी भर लेता है। मनुष्य वह है जो दूसरों की सेवा करे। उनके सुख दुख में साथ दे,ऐसे ही स्व. जयप्रकाश मिश्र थे। वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहप्रचार प्रमुख मनोजकांत ने कहा कि, "माता पिता अपने विचारों को पुत्र पुत्रियों के ऊपर थोपे नहीं। इसी तरह पुत्र पुत्रियों को भी चाहिए कि वे अपने माता पिता का सम्मान करते हुए उनकी भावनाओं का सम्मान करें।"

कार्यक्रम में डॉ.अलका प्रकाश की पुस्तक 'अलंघ्य है प्रेम' का विमोचन मुख्य अतिथि जगतगुरु रामदीनेशाचार्य  एवं सहप्रचार प्रमुख मनोजकांत द्वारा किया गया।

विमोचित पुस्तक के बारे में डाॅ. अलका प्रकाश ने कहा कि, "यह काव्य संग्रह प्रेम, संवेदना और मानवीय मूल्यों की अभिव्यक्ति है, जिसकी प्रेरणा उन्हें अपने पिता से मिले संस्कारों और जीवन-दृष्टि से प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पिता का स्नेह, अनुशासन एवं नैतिक बल ही  रचनात्मक यात्रा का आधार रहा है।"

ज्ञात हो कि डॉ. अलका प्रकाश सहायक आचार्य, हिन्दी विभाग ,प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज कार्यरत हैं। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कुद्दुपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

इस अवसर पर पाॅंच युवाओं को श्रवण पुरस्कार एवं पाॅंच वरिष्ठ प्रेरणादायी दंपत्तियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अन्य कई लोगों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन रीता श्रीवास्तव की। इस अवसर पर पद्मा मिश्रा, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता,पूर्व विधायक उमेशचंद्र पांडेय, पूर्व सांसद अतुलराय, पूर्व प्रमुख डाॅ. सुजीत सिंह, डाॅ. रामकृष्ण यादव, देवप्रकाश राय,प्रदीप सिंह, चेयर मैन मुन्ना गुप्ता समेत अनेक गणमान्य जन स्व. मिश्र को पुष्पांजलि अर्पित किए।

Admissions Open 2026-2027 Mount Litera Zee School NURTURING POTENTIAL, UNLEASHING BRILLIANCE. Nurturing Values, Inspiring Excellence Nursery to Grade 12 📞 Phone: +91 7311171181 +91 7311171182 📍 Campus Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें