BREAKING

Jaunpur News: आयुष्मान आरोग्य एनक्यूएएस इंटरव्यू आयोजित

नया सवेरा नेटवर्क

मडियाहूं, जौनपुर। मड़ियाहूं के आयुष्मान आरोग्य मंदिर कटेसर में  को  एनक्यूएएस के तहत इंटरव्यू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को दी जा रही सुविधाएं तथा अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई। एनक्यूएएस टीम ने केंद्र पर उपलब्ध दवाइयों, साफ-सफाई, ओपीडी सेवाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कुद्दुपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं के अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार भारती ने टीम को केंद्र की कार्यप्रणाली की जानकारी दी और बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को गुणवत्ता मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए। इंटरव्यू कार्यक्रम में एएनएम सुषमा यादव, क्षितिज पाठक, आशा संगिनी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं। सभी से उनके कार्यों, सेवाओं और फील्ड स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के संबंध में प्रश्न पूछे गए।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें