BREAKING

Jaunpur News: कुद्दुपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। कुद्दुपुर स्थित हनुमान वाटिका क्रिकेट ग्राउंड (शिव मंदिर) में 'स्व. ठा. तिलकधारी सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता' का भव्य शुभारंभ हुआ। इस खेल महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि, राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक एवं पूर्व सांसद श्री धनंजय सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनंजय सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करते हैं। उन्होंने स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए आयोजन समिति की सराहना की। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष सचिन सिंह, उपाध्यक्ष विनीत सिंह मोनी, सचिव हर्ष सिंह बच्चा, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह 'मोनू' और मंत्री समर्थ सिंह ,अजीत सिंह ,राजीव सिंह सहित पूरी 'आयोजन समिति' का विशेष योगदान है। समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


Admissions Open 2026-2027 Mount Litera Zee School NURTURING POTENTIAL, UNLEASHING BRILLIANCE. Nurturing Values, Inspiring Excellence Nursery to Grade 12 📞 Phone: +91 7311171181 +91 7311171182 📍 Campus Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें