Jaunpur News: यूजीसी के समर्थन में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील परिसर में की नारेबाजी
अरशद हाशमी @ नया सवेरा
मड़ियाहूं, जौनपुर। यूजीसी के समर्थन में मंगलवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बार के पूर्व अध्यक्ष सूर्यमणि यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए यूजीसी बिल को लागू किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पूरे तहसील परिसर में चक्कर लगाते हुए केंद्र सरकार के पक्ष में नारे लगाए और कहा कि यूजीसी से उच्च शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता आएगी।
प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का कहना था कि यूजीसी के प्रावधान लागू होने से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा तथा छात्रों को समान अवसर मिलेंगे। अधिवक्ताओं ने सरकार से शीघ्र यूजीसी बिल को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सचित यादव, संतोष यादव, मोहनलाल यादव सहित करीब 50 अधिवक्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान तहसील परिसर में नारेबाजी का माहौल बना रहा।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: लोक नृत्य प्रतियोगिता में चारकोप सेक्टर 1 हिंदी विद्यालय को मिला प्रथम स्थान

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)