BREAKING

Jaunpur News: बयालसी महाविद्यालय, में शोक सभा आयोजित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद तहसील केराकत क्षेत्र से अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। भारत स्काउट एवं गाइड के ट्रेनिंग काउंसलर (टी.सी.) ज्ञानचन्द चौहान का मोटरसाइकिल दुर्घटना के बाद उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से स्काउट-गाइड परिवार तथा शैक्षिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

यह भी पढ़ें | Mau News: प्रसिद्ध कवयित्री डॉ.अलका प्रकाश के काव्य संग्रह “अलंघ्य है प्रेम” का हुआ विमोचन 

ज्ञान चन्द चौहान लंबे समय से तहसील केराकत के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालयों, इंटर कॉलेजों एवं महाविद्यालयों में स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे थे। उनके मार्गदर्शन में बयालसी महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। उनके निधन पर बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर, जौनपुर में शोक सभा आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह एवं समस्त प्राध्यापकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। महाविद्यालय परिवार ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करे

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें